“विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” की थीम में जिले मे मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस

एटा, 23 जनवरी 2025 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिनांक 24 जनवरी 1950 को हुई थी। इस दिन प्रदेश का नाम संयुक्त प्रान्त से बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को भव्यपूर्ण ढंग से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस-2025 का आयोजन दिनांक 24-26 जनवरी, 2025 की अवधि में लखनऊ एवं नोएडा के साथ- साथ अन्य समस्त जनपदों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन की थीन विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश है।
डीएम ने कह कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभागों द्वारा निर्धारित थीम पर प्रदर्शनियों, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, रोड शो आदि का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन के अन्तर्गत सम्पूर्ण जनपद में 24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस 2025, 25 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मतदाता जागरूकता दिवस तथा दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भव्यपूर्ण ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाये। विभिन्न विभागों द्वारा ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिमाओं को सम्मानित किया जाये जो कि युवा पीढ़ी के लिये अनुकरणीय हों. पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाये, युवा पर्यटन क्लब के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाये।
डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के अन्तर्गत आयोजित समस्त कार्यक्रमों का विवरण एवं फोटोग्राफ्स संस्कृति विभाग के पोर्टल culturalevents.in पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इस कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु सत्य प्रकाश अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को नोडल अधिकारी नामित किया है तथा प्रवीण कुमार राय, जिला विकास अधिकारी एटा को सह नोडल अधिकारी का प्रभार सौंपा जाता है। इसके साथ ही संबंधित सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।