सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी

नये कानून के तीन आधार न्याय, निष्पक्षता और सामान्य व्यवहार, कानून के हाथ तकनीक के साथ न्याय और नागरिक सुरक्षा पर जोर

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, डर नहीं न्याय पर आधारित आज़ाद भारत के अपने तीन नये कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जो 1 जुलाई, 2024 से लागू हैं l इन तीन नये कानूनों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की आकर्षक डिजिटल प्रदर्शनी में श्रद्धालु जनों को मिल रही है l
एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ साथ सरकार की नयी नीतियों, कानूनों और भारतीय संविधान की भी जानकारी प्रदर्शनी के दर्शकों को मिल रही है। दृश्य -श्रव्य माध्यम से बताया जा रहा है कि नये कानून के तीन आधार न्याय, निष्पक्षता और सामान्य व्यवहार हैं, कानून के हाथ तकनीक के साथ हैं जिसमें न्याय और नागरिक सुरक्षा को महत्व दिया गया है।
नये कानूनों में भारत की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाया गया है। तीनों नये कानून भारतीय न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव के प्रतीक हैं, जो साइबर अपराध, संगठित अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने और विभिन्न अपराधों के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए नई संरचना प्रस्तुत करते हैं।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks