आपरेशन क्लीन” के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमाती /एमवी एक्ट वाहनों का निस्तारण

एटा- शासन की मंशानुरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन क्लीन” के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमाती /एमवी एक्ट वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 20.01.2025 को थाना बागवाला एटा पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय, नायब तहसीलदार श्री शाश्वत अग्रवाल, थानाध्यक्ष बागवाला श्री अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में कुल 22 वाहन व 03 अन्य मालों की नीलामी करायी गयी । *वाहनों/मालों की सर्वोच्च बोली 5,12,500 (05 लाख 12 हजार 500 रुपए मात्र)* में श्री राकेश कुमार निवासी ठंडी सड़क कोतवाली नगर एटा ने लगाकर खरीद लिया। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks