दलित का मकान गिराए जाने की आहट से इकठ्ठा हुआ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन


लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और रसूलपुर टिकनिया मऊ के ग्राम वासियों ने प्रातः 10 बजे संतोष कुमार के मकान को गिराने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा प्रापर्टी डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए कल नोटिस दिया गया जो उपजिलाधिकारी कार्यालय से 4 जनवरी को जारी हुई थी जो ग़लत है जबकि अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कोर्ट में मामला विचाराधीन है संतोष कुमार दलित परिवार से हैं और उनके भारत देश में रहने की कोई और जमीन नहीं है उक्त भूमि पर उनके पिता जी की समाधि बनी है।

देश और प्रदेश की सरकारे ऐसे लोगों को आवासीय भूखंड और आवासों का निर्माण करा रही है इसलिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मन बना लिया है कि संतोष कुमार का मकान नहीं गिराने दिया जाएगा इसी संकल्प को लेकर आज़ सभी मौके पर इकट्ठा हुए किंतु तहसील प्रशासन द्वारा कोई नहीं आया मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा मकान नहीं गिरने दिया जाएगा तब सभी लोग 5बजे अपने अपने घर चले गये ।

जिला महामंत्री रामसिंह
ब्लाक अध्यक्ष बब्लू
अरविंद कुमार, राजबहादुर, दुर्गेश कुमार, राकेश यादव, राम मिलन, साहबदीन फ़ौजी अंजू देवी तहसील अध्यक्ष अपनी महिला टीम के साथ और गांव वासी मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks