
निघासन व पलिया कलां विकासखंड मैं सफाई कर्मी घर बैठे उठा रहे हैं वेतन
लखीमपुर खीरी। निघासन व पलिया कला विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में साफ सफाई का ढिंढोरा पीटने वाले सफाई कर्मी सरकारी वेतन का घर बैठकर उठा रहे आनंद।
जिस ग्राम पंचायत में इनकी तैनाती है वहां पर ये सफाई कर्मी भुले से भी नहीं पहुंचते।
जिसकी वजह से ग्राम पंचायत की नालियां में काफी समय से गंदा पानी जमा है जिसकी वजह से सैकड़ो बीमारियां पनप रही है।
ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों पर गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा बना रहता है।
ऐसे सफाई कर्मियों पर आखिरकार किसका हाथ है।जिसकी वजह से सरकार द्वारा दिए जा रहे वेतन का घर बैठकर उठा रहे आनंद।
ऐसे सफाई कर्मियों की पूर्व में भी काफी खबरें प्रकाशित हो चुकी है फिर भी ऐसे सफाई कर्मियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई अभी तक।
जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।