कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी को शानदार ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी एक वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी को शानदार ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी एक वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव माननीय अविनाश पांडे जी को उत्तर प्रदेश में प्रभारी नियुक्त हुए आज एक वर्ष हो चुके हैं इस बीच उन्होंने प्रदेश संगठन को गहराई से समझा और देखा ! प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मिले उनका दुख दर्द साझा किया और मुझ जैसे कार्यकर्ता में एक नया जोश पैदा किया यह उनकी कूटनीति ही थी कि उत्तर प्रदेश में हमारे 6 सांसद जीते !
प्रदेश में संगठन की बारीकियों को समझते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए प्रदेश संगठन को भंग कराकर सक्रिय और कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश रखने वाले पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं में उम्मीद की एक ज्योति जलाई जिसके प्रकाश में आने वाले समय में न्याय पंचायतें मजबूत दिखेंगी !
ग्राम सभाओं की चौपालों में कांग्रेस चर्चा में आएगी और हम हर हाल में आने वाले चुनावों में प्रदेश के हर बूथ में अपने दर्जनों साथियों के साथ जंग लड़ते दिखेंगे और संविधान को बचाने एवं कांग्रेस को पुनः उत्तर प्रदेश में लाने के लिए तन मन के साथ समर्पित भाव से जुटेंगे !संघर्ष करेंगे !
प्रभारी महोदय हम आप को विश्वाश दिलाते हैं कि हम आप को एक मजबूत बूथ बनवाने में सहयोग करेंगे और आप के साथ कंधे से कंधा मिला के न सिर्फ चलेंगे बल्कि आप के हर निर्देश को शत प्रतिशत अपने साथियों के बीच लागू कराएंगे !
पुनः एक वर्ष के शानदार कार्यकाल और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने उनको जगाने और सक्रिय करने हेतु आप को बहुत बहुत बधाई !
सादर
ठाकुर अनिल सोलंकी
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks