प्रीतनगर में श्री राम कथा के पांचवे दिन श्री राम विवाह का हुआ वर्णन

सोनभद्र
चोपन। प्रीतनगर गड़ईडिह स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर चल रह नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के पांचवे दिन कथा वाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने प्रभु श्री राम के विवाह का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान कथा वाचक ने प्रभु श्री राम और माता सीता के दिव्य मिलन की कथा को विस्तार से बताते हुए दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कथा में राजा जनक द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ का प्रसंग, श्री राम द्वारा शिव धनुष भंग करना, और भगवान श्री राम और माता सीता के साथ विवाह का दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक और आनंदमय रहा वहीं भगवान श्री राम माता सीता की मनमोहक झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए|भक्तों ने कथा के माध्यम से धर्म, मर्यादा, और समर्पण के महत्व को आत्मसात किया। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया। यजमान के रूप में मनोज चौबे रिना चौबे के साथ ही राजा मिश्रा, नवल किशोर चौबे, संजीव त्रिपाठी, समिति अध्यक्ष सुनील सिंह, उमेश ओझा, राकेश उपाध्याय, मणिशंकर सिंन्हा, प्रदीप अग्रवाल, मनीष सिंह,रुबी गुप्ता, ज्योति सिंह, सोनी रावत, शबनम मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, मोती लाल पाण्डेय, राधा रमण पाण्डेय, सतीश अग्रवाल, ओमप्रकाश जी, दीनदयाल सिंह, बबलू सोनी, अभिषेक दूबे, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू अनिल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks