प्रेग्नेंट पत्नी से मिलने के लिए मांगी छुट्टी, नहीं मिली तो कमांडो ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

प्रेग्नेंट पत्नी से मिलने के लिए मांगी छुट्टी, नहीं मिली तो कमांडो ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

केरल पुलिस से जुड़ी एक दुखद घटना में विशेष अभियान समूह (SOG) के एक कमांडो ने आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय कमांडो विनीत, जो माओवादियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा थे, ने मलप्पुरम जिले के अरेकोड पुलिस कैंप में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
यह घटना सोमवार रात हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विनीत छुट्टी न मिलने और अत्यधिक काम के दबाव के कारण तनाव में थे।

गर्भवती पत्नी के पास जाने की थी इच्छा वायनाड के रहने वाले कमांडो विनीत पिछले 45 दिनों से लगातार ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी की मांग की थी। हालांकि, अधिकारियों द्वारा छुट्टी मंजूर न किए जाने पर वह मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks