पालिका में सेवा से निवृत्ति हुऐ कर्मचारियों का समारोह संपन्न

पालिका में सेवा से निवृत्ति हुऐ कर्मचारियों का समारोह संपन्न
==================== कासगंज! नगर पालिका परिषद में सेवा निवृत समारोह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के हाल में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ! कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खलीक अहमद एवं सोहनलाल को पालिका अध्यक्ष मीना महेश्वरी एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती पूजा श्रीवास्तव एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बोहरे ने फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर शाल उड़ाकर सम्मानित किया तथा इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बोहरे ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा से सेवानिव्रत हो जाता है, परंतु अपने दायित्व से सेवानिवृत्ति नहीं होता ! उसे पारिवारिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए ! अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवाकाल में रहकर जो सेवाएं देता है, उसके बाद सेवानिवृत होता है ,वह बहुत भाग्यशाली होता है ! विजय राजपूत ने कहा यह एक सामाजिक प्रक्रिया है , जो सेवा काल में सेवारत होता है, उसे समय अनुसार सेवानिवृत्ति भी होना पड़ता है ! कर्मचारी की सेवाएं हमेशा जनहित में होती हैं ! इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक प्रमोद कुमार, लेखाकार राजकुमार ,अवर अभियंता जल विनीत यादव, सभासद तस्लीम अहमद के अलावा महेश कुमार वर्मा पूर्व लेखाकार जया भारती ,लिपिक विजयपाल सिंह, लिपिक राजकुमार ,लिपिक रोहन सिंह चौहान ,अशोक कुमार मिश्रा सतीश बाबू ,विजय राजपूत ,सोनू रईस अहमद ,पंकज, बाहर मियां, खूब सिंह ,कृष्णकांत, रंजना रानी, शीला ,सरोज लता, प्रवीण कुमार ,गजेंद्र कुमार ,राम सिंह ,कुमारी निमिषा ,धर्मेंदर कुमार, विवेक शर्मा, मोहम्मद हसन एवं समस्त पालिका परिवार के कर्मचारी उपस्थित थे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks