25000 रुपए का इनामिया अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपए के एक इनामिया अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.08.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुटैना नहर पुल के पास से एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त करीब एक वर्ष से थाना पिलुआ पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। बरामद तमंचा तथा कारतूस के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0- 173/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. सत्यप्रकाश पुत्र भैरों सिंह निवासी ओढ़पुरा थाना हाथरस गेट हाथरस।

बरामदगी का विवरण

  1. 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 155/18 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि थाना पिलुआ एटा।
2- मु0अ0सं0 156/18 धारा 399, 402 भा0द0वि0 एटा
3- मु0अ0सं0 159/18 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना पिलुआ एटा।
4- मु0अ0सं0- 110/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पिलुआ।
5- मु0अ0सं0 173/20 धारा 3, 25 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
  2. उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह
  3. उपनिरीक्षक अभिमन्यु शर्मा
  4. आरक्षी मनोज कुमार
    5- आरक्षी शिवराज सिंह
    6- आरक्षी चालक अंकित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks