बागवाला पुलिस द्वारा गोष्ठी आयोजित कर किया गया आमजन को जागरूक

एटा– मिशन शक्ति फेस–5 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा गोष्ठी आयोजित कर किया गया आमजन को जागरूक।

आज दिनाँक 19.11.2024 को मिशन शक्ति फेस–5 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बागवाला पुलिस द्वारा भारतीय विद्या निकेतन स्कूल बागवाला में गोष्ठी आयोजित कर नशा के कुप्रभावों और उससे होने वाले नुकसानों के बारे आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि हमारे समाज में नशा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है, जो युवाओं, परिवारों और पूरे समाज को नुकसान पहुँचा रहा है। इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में समझाना और नशे से होने वाले कुप्रभावों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र, मानस हेल्पलाइन 14416, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बागवाला श्री अखिलेश कुमार दीक्षित, कांस्टेबल निधि मलिक व कासंटेबल डोली रानी भी उपस्थित रहे।

प्रेषक:- सोशल मीडिया सेल, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks