
सहारनपुर ! आज शुक्रवार को महर्षि कश्यप पुस्तकालय सहारनपुर टीम द्वारा सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं सहारनपुर नगर निगम महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह से भेंट कर महर्षि कश्यप पुस्तकालय एवं छात्रावास,महर्षि कश्यप धर्मशाला,महर्षि कश्यप चौक हेतु मांग पत्र दिया , जिसमें माननीयों को अवगत कराया गया कि सहारनपुर महानगर चकहरेटी में महर्षि कश्यप पुस्तकालय निःशुल्क वर्ष 2023, से संचालित हो रहा है , साथ ही जनपद सहारनपुर में कश्यप समाज बाहुल्य संख्या में निवास करता है और सदा भाजपा समर्थित है एवं भविष्य में भी कश्यप समाज भाजपा संगठन के साथ और अधिक मजबूती से हमेशा जुड़ा रहेगा , जिस हेतु उपरोक्त तीन मांग में से नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि आवंटित कराने हेतु मांग पत्र सौंपा, जिसमें माननीयों ने पुस्तकालय टीम की सराहना करते हुए उपरोक्त मांगों को जल्द ही पूरी करने हेतु भरपूर आश्वासन दिया है ! इस दौरान महर्षि कश्यप पुस्तकालय की अध्यक्षा अर्चना कश्यप, सचिव अनिल कश्यप संपादक, कोषाध्यक्ष सुशील कश्यप, अक्षत कश्यप आदि मौजूद रहे !