धान खरीद में नहीं आ रही तेजी, लक्ष्य से दूर


एटाः किसानों से धान खरीद के लिए जिले में 22 जगहों पर खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनको निर्धारित मात्रा में धान खरीद के लिए लक्ष्य भी दिया गया है। डेढ़ माह बीतने के बाद आठ हजार कुंतल ही धान की खरीद हो सकी है। ऐसे में निर्धारित चार हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। जनवरी तक धान की खरीद की जानी है।

मंडी समिति सहित अन्य जगहों पर अनाज खरीद केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिन पर धान एवं बाजरा की किसानों से खरीद की जा रही है। जिले में इस बार चार हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जानी है। इसके लिए सभी केंद्रों को एक-एक हजार कुंतल का लक्ष्य दिया गया है। जनपद में एक अक्टूबर से अनाज खरीद शुरू हो चुकी है। इस तरह से डेढ़ माह का समय गुजरने के कगार पर है। इतने दिनों में महज आठ हजार कुंतल ही धान की खरीद सकी है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य पूर होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है जबकि मंडी समिति स्थित आढ़तों प धान के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं बाजरा खरीद में भी अधिक तेजी नही है। इस अनाज की खरीद के लिए जिले मे 11 जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 1350 कुंतल बाजरा की खरीद हो सकी है। जबकि इसका 12 हजार 500 कुंतल खरीद का लक्ष्व दिया गया है। कुछ धान केंद्र पर खरीन शुरू नहीं हो सकी है। वहीं जिल् विपणन अधिकारी सुभाष सिंह बताया कि जल्द ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराई जाएगी। सभी कें प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुक है।
जिले में 22 जगहों पर बनाए गए हैं खरीद केंद्र, डेढ़ माह में मात्र आठ हजार कुंतल धान की ही हो सकी है खरीद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks