एटा पुस्तक महोत्सव में जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी–ज्ञानेन्द्र रावत

एटा,विगत वर्ष की भांति ही स्व० बृजपाल सिंह स्मृति पुस्तक महोत्सव में इस वर्ष भी 5 से 8 दिसम्बर को एटा में राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इस वर्ष भी पुस्तक महोत्सव में इन चार दिनों में पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली, संगीत, गायन, वादन, भाषण प्रतियोगिताओं के अलावा 6 दिसम्बर को आयोजित ” गांधी का ट्रस्टीशिप का सिद्धांत व पर्यावरण ” विषय पर संगोष्ठी में मैगसैसे पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डा० संदीप पाण्डेय, प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व पद्मश्री श्री उमा शंकर पाण्डेय, प्रख्यात गांधीवादी विचारक व गांधी विचारों के प्रचारक -प्रसारक श्री रमेश भाई, वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण मामलों के जानकार श्री पंकज चतुर्वेदी, संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित पर्यावरणविद व उत्तराखंड प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख डा०अनुभा पुंढीर, पर्यावरणविद श्री रामभरोस मीणा, लोकनायक जय प्रकाश अंतरराष्ट्रिय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा, वाटर हीरो श्री रामबाबू तिवारी, विश्व जल परिषद फ्रांसके सदस्य डा० जगदीश चौधरी आदि भाग लेंगे।
यह जानकारी पुस्तक महोत्सव संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत एवं आयोजक ए आर एम संजीव यादव ने देते हुए बताया कि इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां महोत्सव में भाग लेंगी ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks