भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन में बवाल, सपाइयों पर लाठीचार्ज, पथराव

#Kannauj…

भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन में बवाल, सपाइयों पर लाठीचार्ज, पथराव
◾सपाइयों ने प्रशासन पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया
◾तनाव को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया रोकी
यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन के दौरान सपा और पुलिस के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने लाठी भांजकर सपाइयों को भगाया।
नामांकन स्थल पर ही सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी।
उत्तेजक नारेबाजी करते हुए पथराव होने लगा। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस और पीएसी ने लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया। सपाइयों ने शाखा का घेराव कर नारेबाजी करते हुए प्रशासन पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। फिलहाल तनाव को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया रोक दी गई है।
सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया की सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन सपा के प्रत्याशी को नामांकन करने से रोक रही थी। सपा नेताओं ने जब विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह घटना भूमि विकास बैंक ग्वाल मैदान की है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks