मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कल कोविड-19 के 1 लाख 46 हजार टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए टेस्टिंग क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए

कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी, क्योंकि यह एक महामारी है- सीएम योगी

कोरोना से ठीक हुए मरीजों की मेडिकल ट्रीटमेंट विधि का गहन अध्ययन किया जाए, इससे आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी- सीएम योगी

कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनायी गई रणनीति के परिणामस्वरूप देश और दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम, मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश

सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सर्विलांस,काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल टेस्टिंग में वृद्धि करें- सीएम योगी

इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से नियमित संवाद रखते हुए रोगियों की स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाए- सीएम योगी

कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए-सीएम योगी

औद्योगिक इकाइयों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराए जाने के निर्देश-

वर्ष 2020 की हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाए- सीएम योगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks