राठी गैंग का शार्प शूटर व 50 हजार रूपए का ईनामी घायल/गिरफ्तार

थाना छपरौली पुलिस व एसओजी द्वारा बाद मुठभेड़ सुनील राठी गैंग का शार्प शूटर व 50 हजार रूपए का ईनामी घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 32 बोर का पिस्टल व 01 तमंचा मय कारतूस, एवं एक मो०सा० बिना नम्बर बरामद।

थाना छपरौली व एसओजी के संयुक्त आॅपरेशन द्वारा आज को समय करीब 12ः15 बजे थाना छपरौली क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान हलालपुर से रठोडा मार्ग पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी पुलिस कार्यवाही के दौरान सुनील राठी गैंग का शार्प शूटर व 50 हजार रूपए का ईनामी शातिर बदमाश 1-बादल पुत्र बबलू उर्फ रमेश निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना बडौत (मूल निवासी ग्राम मलकपुर थाना बडौत) जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से अभियुक्त बादल घायल हो गया हैं। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक थाना छपरौली संजीव कुमार व कांस्टेबल मनोज की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी व बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल दीपक खारी घायल हो गया। घायल कांस्टेबल व अभियुक्त को उपचार हेतू सीएचसी बडौत में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध एक 32 बोर का पिस्टल व 01 तमंचा 315 बोर मय खोखा व जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर बरामद हुई। अभियुक्त बादल थाना छपरौली क्षेत्रान्तर्गत देशपाल खोखर हत्याकांड में वांछित चल रहा था।अभियुक्त बादल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत महोदय द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks