
लखीमपुर खीरी। छठ पर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को चढ़ाया अर्घ्य
महिलाओं ने व्रत रखकर की पुत्रों की दीर्घायु होने की कामना
लखीमपुर खीरी गुरुवार को छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पुत्रों की लम्बी आयु होने की कामना की लखीमपुर खीरी नगर के सेठ घाट पर उल नदी घाट में लोगों ने छठ का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग व श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान सभी महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुई और उसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल गीत गाते हुए उन्होंने छठ मैया की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाये। लखीमपुर खीरी के सेठ घाट पर आए समाजसेवी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि महिलाओं ने छठ पर्व पर अपने बच्चों की लम्बी आयु व घर-परिवार की खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ति की कामना की। फल, मिठाई व ठेकुए से छठ मैया को भोग लगाया गया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखे। बताया कि महिलाएं शुक्रवार को सूर्य उदय के दौरान सूर्य देवता को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलेंगी। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। छठ पर्व पर लोगों ने अपने घरों में अनेकों प्रकार के पकवान बनाये गये और छठ की खुशियां मनाई। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, छठ पूजा के संयोजक मृगाक शेखर ने सेठघाट मन्दिर प्रांगण में छठी मैया की आस्था को समर्पित सुर मधुर कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में नगर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया ।इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा,नगर पालिका लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ0 ईरा श्रीवास्तव, मृगांक शेखर, दुर्गेश वर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे ।