भाजपा झरिया प्रत्याशी श्री मती रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में सधन दौर

भाजपा झरिया प्रत्याशी श्री मती रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में सधन दौर और जनसंपर्क अभियान चलाया।

सिन्दरी, धनबाद।: भाजपा झरिया प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह ने गुरुवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान श्रीमती रागनी सिंह ने अपने कई शुभचिंतकों और परिजनों के आवास पहुंच भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने की अपील की। श्रीमती रागनी सिंह ने कहा कि झारखंड मे विकास की धीमी रफ्तार को सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही गति प्रदान कर सकती है। इस चलते झारखंड में भाजपा की सरकार अति आवश्यक है। आगामी विधानसभा चुनाव मे झरिया विधानसभा की जीत झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झरिया का चुनाव मै नहीं लड़ रही यह चुनाव झरिया की जनता लड़ रही है। इस बार झारखंड के 81 विधानसभा सीटों मे कमल खिलाना तय है। मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी बस्ताकोला मंडल के अध्यक्ष तरुण राय पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा महामंत्री संतोष रवानी उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा रंजीत दास रवि मिश्रा संजय रवानी चिंटू शर्मा मनोज गोप पप्पू पासवान राजू दास अफजल अंसारी आकाश पासवान राहुल गुप्ता केतन बेलदार प्रेम गोप छोटे अंसारी छोटू चौहान प्रेम पाल रिंकू शर्मा अजहर शेख के अलावा बस्ता कोला मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks