
एटा, जिला पूर्ति अधिकारी/प्रभारी अधिकारी यातयात लो०स०सा०नि०-2024 ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त निजी हल्के/भारी वाहनों के वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयुक्त वाहनों की लॉगबुक जिन वाहन स्वामियों द्वारा अभी तक जमा नहीं की है, ऐसे वाहन स्वामियों को पुनः अन्तिम अवसर प्रदान करते हुये निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक दशा में अपने वाहन की लॉगबुक तथा अपना बैंक खाता संख्या (बैंक पासबुक की छायाप्रति) कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी एटा में जमा करा दें। जिससे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयुक्त वाहनों के किराये के भुगतान की कार्यवाही निर्वाचन कार्यालय स्तर से शीघ्र पूर्ण की जा सकें। निर्धारित तिथि तक प्रयुक्त वाहन की लॉगबुक जमा न करने की स्थिति में आपके वाहनों के किराये का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं हो पायेगा, जिसके लिये वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होगें।