कार में जा घुसी वैगनआर, दिल्‍ली-बिहार के 3 लोगों की मौत

यमुना एक्‍सप्रेसवे पर इनोवा कार में जा घुसी वैगनआर, दिल्‍ली-बिहार के 3 लोगों की मौत

मथुरा: यमुना एक्‍सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा से नोएडा जा रही कार में पांच लोग सवार थे। माइल स्‍टोन 110 पर यह कार आगे जा रहे वाहन से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है,
दुर्घटना तड़के पांच बजे हुई। आगरा की तरफ से आ रही वैगनआर कार आगे जा रही इनोवा कार में जा घुसी। तेज आवाज के साथ एक्‍सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में मरने वाले लोग दिल्‍ली और बिहार के रहने वाले थे। उनकी पहचान स्‍वरूप नगर दिल्‍ली के रहने वाले पंकज वर्मा, छपरा बिहार के रोहित और दरभंगा के भवेश यादव के रूप में हुई है। इसी तरह दिल्‍ली निवासी अंकित और बुराड़ी दिल्‍ली निवासी निर्मल कुमार घायल हो गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks