सामाजिक न्याय के बिना रामराज संभव नहीं – अखिलेश यादव

सामाजिक न्याय के बिना रामराज संभव नहीं – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर यहां लालबाग नूरमंजिल के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके संकल्प पर चलने का काम करेंगे। समाज में भेदभाव खत्म हो, समाज में ऊंच-नीच की भावना को समाप्त किया जाए। नफरत खत्म हो।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिना सामाजिक न्याय के रामराज संभव नहीं है। सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी महर्षि वाल्मीकि को याद कर रही है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया। नेताजी ने समाजवादी सरकार के दौरान वाल्मीकि जंयती पर अवकाश घोषित किया था। आज वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। हम वाल्मीकि समाज को भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर वाल्मीकि समाज को नौकरी, रोजगार के साथ सम्मान देने का काम करेगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा अंग्रेजों की तरह फूट डालों और राज करो की नीति पर चलती है। भाजपा सरकार का कार्यकाल अन्याय, अत्याचार करने और नफरत फैलाने का रहा है। आठ साल से भाजपा सरकार बुलडोजर से तोड़फोड़ और पुलिस से अन्याय करा रही है। अब इनके जाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि बहराइच की घटना सरकार और प्रशासन की नाकामी है। इतने बड़े आयोजन में पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं थी। बहराइच में पूरी घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। शासन और प्रशासन मिलकर अब बहराइच में अन्याय कर रहे हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर चुनाव हार रही है। भाजपा के अपने सर्वे में वह चुनाव हार रही थी। इसीलिए पहले पीडीए परिवार के सारे बीएलवो हटा दिए। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग (पीडीए) के सभी अधिकारी, कर्मचारी हटा दिये। मुख्यमंत्री कई बार मिल्कीपुर दौरे पर गए। प्रशासन के अधिकारियों से राय मशविरा भी किया। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट ली, उसके बाद भी इंटरनल सर्वे में हार रहे थे। अब अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट और इलेक्शन कमीशन का चक्कर लगा रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है, इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़े और जीते। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के दलों से सीटें मांगी है। अभी हमारे महाराष्ट्र में दो विधायक हैं। हमें उम्मीद है वहां इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सांसद आरके चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, आयोजक जुगल किशोर वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, सीएल वर्मा, वंदना मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद यावर हुसैन रेशू, कामरान बेग, शफीकुर्रहमान, विजय सिंह, राम सागर, फखरूल हसन चांद, सोनू कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह जीतू, राम सिंह राणा, ममता शर्मा, वंदना चतुर्वेदी, मुन्नी लाल, दिलीप कमलापुरी, अनिल यादव, अरुण यादव, नावेद अहमद, तनवीर खान, भूपेन्द्र दिवाकर आदि प्रमुख नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज से राम प्रसाद वाल्मीकि, विकास चन्द्रा वाल्मीकि, कुनाल वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, दुर्गेश वाल्मीकि, हीरा लाल वाल्मीकि, मिश्री लाल वाल्मीकि, गोपाल वाल्मीकि, दिलीप वाल्मीकि, अंकित धानुक, राजकुमार धानुक, सोनू वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, सम्राट वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, देवेन्द्र वाल्मीकि आदि लोगों ने भी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks