नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित खानी पुर के निकट सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती हाइवे पर स्थित खानी पुर के निकट गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे सड़क पर कर रही पिपरिया निवासी श्रीपाल की साठ वर्षीय पत्नी अनीता देवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अनीता देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks