निर्धन एवं बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री आदि वितरित

अलीगढ़ 21 अप्रैल 2020 लॉकडाउन में कोरोना वायरस से संघर्ष करने में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल जी अपने सहयोगियों के साथ निरंतर सक्रिय हैं इसी सक्रियता के क्रम में आज उन्होंने हमदर्द नगर D, निर्धन एवं बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री आदि वितरित की, इसके बाद उन्होंने सराय लबरिया में निर्धन लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की व सैनिटाईज़ेशन किया । इसके बाद एटा बाईपास स्थित नगला डालचंद में निर्धन लोगों को खाद्य सामग्री वितरित, मास्क वितरित किये तथा इस क्षेत्र में सैनीटाईज़ेशन भी किया । इसके साथ साथ विवेक बंसल जी क्वार्सी स्थित शंकर विहार कॉलोनी में निर्धन एवं विधवा महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की उनको मास्क भी बांटें । #विवेक बंसल जी ने इन सभी क्षेत्रों में सभी नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने एवं कोरोना वायरस से बचने के लिये सुझाव भी दिये । #घर में रहें #स्वस्थ एवं सावधान रहें* #कोरोना से डरें नहीं उससे लड़ें* #निर्धन एवं बेसहारा लोगों की मदद करते रहें* #लॉकडाउन का पालन करें@

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks