
*_पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है भारतीय मीडिया फाउंडेशन_*
*_प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मंच पर संगठित करने का महासंकल्प_*।
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने देश के सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया से जुड़कर कार्य करने वाले पत्रकारों तथा समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले तमाम सामाजिक संगठनों एवं यूनियन के माध्यम से लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करने वाले लोगों का राष्ट्रीय संगठन हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के रूप में स्थापित यह मीडिया संगठन सभी क्षेत्रों में लोगों को पत्रकारिता का प्रशिक्षण देने का कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि जिस तेजी से भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने संगठन के बनाने में गतिशीलता लाई है इससे तमाम ऐसे लोग हैं जो भारतीय मीडिया फाउंडेशन के कारवां को रोकने की नाकाम कोशिश में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब तक पत्रकारिता के नाम पर समाचार पत्र पत्रिकाएं एवं यूट्यूब चैनल इत्यादि संचालित करने वाले हैं जो बिना प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए लोगों को डायरेक्ट अपने समाचार पत्र पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल में पोर्टल का आईडी कार्ड देने का काम करते हैं ऐसे में पत्रकारिता की गरिमा धूमिल हो रही है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया संस्थानों को कम से कम किसी भी मीडिया संगठन से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों को ही संवाददाता या संवाद सूत्र बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पत्रकारिता के नाम पर दुकानदारी चल रही थी अब वह दुकानदारी बंद हो रही है जिसके कारण वह लोग कहीं न कहीं भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़े हुए लोगों को गलत ठहराने में लगे रहते हैं लेकिन यह संकल्प है नागरिक पत्रकारिता की स्थापना होकर रहेगी पत्रकारिता क्या होती है उसे जन मानस में प्रदर्शित करने का दायित्व भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने लिया है उन तमाम क्रांतिकारी राष्ट्रवादी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मंच से जोड़कर भारत में एक सशक्त संगठन का निर्माण किया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन समाज में तमाम पढ़े-लिखे नौजवानों अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ,अधिवक्ता, डॉक्टर, किसान, व्यापारी, दिव्यांग एवं महिलाओं को तमाम क्षेत्र से जुड़े हुए समाज के प्रबुद्ध लोगों को भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जोड़कर सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण के लिए एवं देश में नागरिक पत्रकारिता के स्थापना के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी यह कारवां चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्यों का कार्य है अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और कहीं भी भ्रष्टाचार का मामला हो उसका वीडियो बनाएं फोटो शूट करें और उस पर एक समाचार लिखे और उसे राष्ट्रीय कार्यालय तक पहुंचाने का कार्य करें यही एक पत्रकार का गुण है कि वह समाज में उन तमाम छोटी बड़ी घटनाओं को सामने लाने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकारिता सीखने एवं सीखाने का एक महाविद्यालय है यहां पर कोई भी 18 वर्ष के ऊपर का व्यक्ति सदस्यता ग्रहण करके मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी बन सकता हैं और वह यहां पर पत्रकारिता क्या होती है मीडिया गिरी क्या होती है यह उन्हें जानने का अवसर प्राप्त होगा।