
कासगंज,ऐन्टी रोमियो स्क्वैड के अन्तर्गत मिशन शक्ति रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन शक्ति फेज_5 अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं , बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में ऐन्टी रोमियो टीम , जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आईं महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कार्य शाला का आयोजन किया गया तथा महिलाओं को जागरूक किया गया तथा ऐन्टी रोमियो दस्ते द्वारा निकाली गई मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती , क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान , क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।