
बरेली :: मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु पूरे होने पर यहां से विदा हो जाता है। अपने जीवन काल में वह संसार में बहुत कुछ करता है। परंतु प्रश्न यह है कि वह अपने लिए क्या करता है? हम जगत के लिए कुछ भी करते हैं वह हमारे अपने लिए होता है क्या? इन प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए ही हम सभी को राम कथा सुनना आवश्यक है।
उक्त बातें बरेली के मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर के कथा मंडप में गंगा समग्र के आवाहन और श्री अरुण गुप्ता जी के पावन संकल्प से आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा का गायन करते हुए प्रथम दिन पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कहीं।
सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने कथा गायन के क्रम में कहा कि राम कथा हमें यह सिखाती है कि इस संसार में रहते हुए हमें अपने लिए क्या करना चाहिए? ऐसा क्या करें जो हमारे जीवन के बाद भी हमारे साथ जाए? जगत का व्यवहार और प्रति जगत में रहने तक ही है जाने के बाद उसका कोई अस्तित्व नहीं होता है।
आयोजन संरक्षक मण्डल के सदस्यों सर्वश्री शशांक भाटिया (भाटिया फार्म हाऊस, बहेड़ी), के०सी० गुप्ता जी (सी०ए०), कृष्ण कुमार मोहता जी, चेयरमेन (I.W.P.), राजकुमार अग्रवाल (I.W.P.) मुख्य प्रबन्धक, डॉ. शालिनी माहेश्वरी (चेयरपर्सन गंगाशील ग्रुप) और डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित (राष्ट्रीय आयाम प्रमुख) तथा सर्वश्री राजेश कुमार जी राष्ट्रीय आयाम प्रमुख सहायक नदी गंगा समग्र , श्री सतीश खट्टर अध्यक्ष, श्री रवि छाबड़ा जी सचिव हरि मंदिर मॉडल टाउन, श्री अश्विनी ओबरॉय जी डायरेक्टर प्रबंधन समिति हरि मंदिर मॉडल टाउन, श्री सुशील अरोड़ा जी उपाध्यक्ष हरि मंदिर मॉडल टाउन , डॉ रविशंकर सिंह चौहान प्रांत संयोजक गंगा समग्र ब्रज, अमित शर्मा भाग संयोजक गंगा समग्र
और अखिलेश सिंह उप महानगर संयोजक गंगा समग्र सहित नगर के कई विशिष्ट व्यक्ति कथा में सपरिवार उपस्थित रहे।