मुस्लिम मुस्कान ने हिन्दू सुमित यादव से अपनी स्वेच्छा से धार्मिक स्थल पर किया प्रेम विवाह

बरेली ::  थाना इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर की रहने वाली मुस्कान ने हिन्दू धर्म के अपने करीबी रहे सुमित यादव के साथ एक धार्मिक स्थल में प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाल दी। सुमित ने सिंधूर से उसकी मांग भर विवाह की हिन्दू रीति रिवाज की रस्म पूरी कर शादी की। युवती ने एसएसपी से मांग की है कि उसके परिवार वाले अपहरण का शोर मचा रहे हैं जबकि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से आई है। सुमित यादव के खिलाफ झूठा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुलिस उसके ससुराल वालों को परेशान न करे।मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब युवक ने युवती को अपने साथ भगाने की योजना बनाई और उसे लेकर फरार हो गया। युवती के परिवार वालों को जब इस घटना का पता चला, तो वह तुरंत इज्जतनगर थाने पहुंचे, लेकिन उस समय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, और परिवार वालों ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। युवती का वीडियो टवीट होने के बाद सच्चाई सामने आई
पुलिस ने सुमित यादव और उसके परिवार वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुस्कान के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मदद करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के परिवार वालों के आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks