
मेरठ की मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव गड़बड़ी को लेकर परतापुर थाने पर भारतीय किसान यूनियन का धरना छठे दिन बुधवार को भी जारी रहा। एक किसान चिता बनाकर उस पर लेट गए और आत्मदाह का एलान कर दिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया।
बुधवार को बुजुर्ग किसान दलवीर ने थाना परिसर में चिता लगाकर आत्मदाह करने का एलान कर दिया। दलवीर चिता पर लेट गए। इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दौड़े-दौड़े आए और किसान को चिता से उठाने के लिए मिन्नतें करने लगे। लेकिन किसान ने कहा कि जब तक चुनाव निरस्त नहीं होंगे, वह चिता से नहीं उठेंगे। बात नहीं मानी तो आत्मदाह कर लेंगे।