भाषण, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ।

*नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के क्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में भाषण, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। अध्यापिका सुशीला ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया।

जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतिभावान छात्राओं को पुरष्कृत कर जल की जीवन में भूमिका, स्वच्छता के लाभ व अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता से जोड़ने की बात कही। तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने को कहा।

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने योजना के विषय में विस्तृत रूप से बताते हुए गंगा को स्वच्छ नहीं बल्कि गंदा न करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा गंगा व उसकी सहायक नदी स्वयं में अविरल है, हमें उन्हें प्रदूषित करने से स्वयं को रोकने की आवश्यकता है।

पेटिंग प्रतियोगिता में भूमिका वार्ष्णेय ने प्रथम, द्वितीय प्रतिभा व तृतीय स्थान छवि ने प्राप्त किया। दूसरी ओर नुक्कड़ नाटक में प्रथम उजमा, द्वितीय माधुरी और तृतीय स्थान अनुष्का की टीम ने प्राप्त किया।

गंगा जनजागरूकता के कार्यक्रम में वन विभाग उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संजीव कुमार, वन दरोगा अमरीश कुमार, स्टेनो आयुष सिंह, प्रधानाचार्य नीतू सिंह राघव, मंजू यादव, वीना राजपूत आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks