जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को 23060 रुपए तथा 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार

थाना नयागाँव पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को 23060 रुपए तथा 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार।


एटा –जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2024 को समय करीब 17:30 बजे ढकपुरा काली नदी के पास से अवैध जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को 52 ताश के पत्तों तथा 23060 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुअस0- 94/2024 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

  1. महावीर पुत्र स्व0 गणपत सिंह नि0 अछरोरा थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ।
  2. किशनपाल पुत्र रामचन्द्र नि0 अमोघपुर भाटान थाना नयागाँव जनपद एटा।
  3. बृजेश पुत्र दलेल सिंह नि0 बुर्रा थाना बिछवा जनपद मैनपुरी।
  4. अफरोज पुत्र इशरार नि0 अलीपुर थाना नयागाँव जनपद एटा।
  5. संदीप पुत्र सरनाम नि0 पहाडपुर थाना नयागाँव जनपद एटा । बरामदगी
  6. 23060/-रूपये तथा 52 ताश के पत्ते। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
  7. थाना प्रभारी रितेश ठाकुर
  8. उ0नि0 पारस त्यागी
  9. कां0 गौरव कुमार
  10. है0का0 सुदेश कुमार
  11. कां पिन्टू कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks