
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले एनबीडब्लू / धारा 82 सीआरपीसी के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.08.2020 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0-118/2020 धारा 147/148/149/307/323/506/188/324 भादवि* थाना बागवाला एटा का NBW / धारा 82 सीआरपीसी अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार पुत्र श्री हाकिम सिंह नि0-ओंन थाना बागवाला एटा को मुखबिर की सूचना पर ओनघाट नहर पुल थाना बागवाला एटा से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
राजू उर्फ राजकुमार पुत्र श्री हाकिम सिंह नि0-ओंन थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1-उ0नि0 नवल सिंह
2-है0का0 359 जयवीर सिंह
3-का0 1377 अनुज कुमार