बरनवाल महिला समिति ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

बरनवाल महिला समिति ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

गिरिडीह:- नवरात्रि के मौके पर
बरनवाल महिला समिति की ओर से बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में डांडिया महोत्सव का आयोजन समिति के अध्यक्ष ललिता बरनवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रान्त अध्यक्षा सुषमा सुमन जी एवम महिला समिति समिति की सभी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दुर्गा मां की पूजा अर्चना कर देश और समाज की तरक्की की कामना की उसके बाद महाराज अहिबरन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना व वह दुर्गा स्तुति से की गई
महोत्सव के दौरान समिति के पदाधिकारी के अलावा समाज की युवतियों व बच्चियों ने नवरात्र के प्रसिद्ध भजनों के अलावा पारंपरिक गीतों पर जमकर डांडिया खेली और गरबा किया
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती ललिता बरनवाल ने कहा कि मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियों का नाश कर धर्म की स्थापना की थी यह पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है
हमें भी संकल्प लेना पड़ेगा की हम भी समाज के व्याप्त कुरीतियों ,अंधविश्वास को दूर कर समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें साथमे एक दूसरे को नवरात्र की शुभकामनाएं दी
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सीमा बरनवाल संरक्षक सरिता बरनवाल कोषाध्यक्ष रेनू बरनवाल सरिता बरनवाल ज्योति बरनवाल रंजीता बरनवाल नीलू बरनवाल रीता बरनवाल कविता देवी रितु बरनवाल नीलम बरनवाल निशा बरनवाल सुनीता बरनवाल कविता कुमारी संध्या बरनवाल बबीता बरनवाल रिंकी बरनवाल इत्यादि महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks