
कासगंज,थाना पटियाली के अन्तर्गत चन्द्र शेखर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम रतन पुर ,फतियापुर के यहां 28/29 सितंबर की रात में नकब लगाकर हुई चोरी के सिलसिले में क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चार अभियुक्त गण 1.हरिशरण उर्फ नीकू पुत्र कुंवर पाल 2.उर्वेश उर्फ झब्बू पुत्र रामवीर 03. प्रभाकर पुत्र दिनेश निवासी रतनपुर थाना पटियाली ग्रीश पुत्र रामवीर निवासी ग्राम हकीकत पुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद को चार कंगन ,एक चैन ,दो कानके लच्छे , एक गले का हार , पांच अंगूठी पीली धातु ,दो तौडियां ,एक तगड़ी ,दो पायल सफेद धातु सहित गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोविन्द बल्लभ शर्मा व उनकी टीम शामिल बताए जाते हैं।
डॉ विनय शौनक ब्यूरो चीफ दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।
पिता पुत्र के झगडे में पुत्र की मौत पिता गिरफ्तार।
थाना अमांपुर के अन्तर्गत नगला भवानी में पिता पुत्र के बीच हुए विवाद ने बड़ा रुप ले लिया जिसमें पिता बाबू राम द्वारा पुत्र अजय पर चाकू से वार कर दिया जिसे गम्भीर स्थिति में इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि अजय की पत्नी की तहरीर पर पिता बाबू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।