
आगरा होटल मैट्रो संजय प्लेस थाना हरीपर्वत जनपद आगरा के होटल कर्शचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
: आज दिनांक 26.09.24.को श्री शिवदयाल शर्मा ने होटल मैट्रो संजय प्लेस थाना हरीपर्वत जनपद आगरा के होटल कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों को होटल मे आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा घटना के समय रुके हुए व्यक्तियों को सुरक्षित वाहर निकालने के भी सुझाव दिए गए। तथा L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग बुझाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने की भी जानकारी दी गई। तथा होटल मे लगे फायर सिस्टम सहित उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने होटल कर्मचारिपों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री विनोद कुमार, अरविन्द, सागर, शिवम, राहुल, आकाश, हुकुम सिंह गार्ड आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।