
सिरोही जिला कलेक्टर की सरकारी कार की कुर्की के आदेश.यह आदेश सीजेएम कोर्ट ने स्थाई लोक अदालत के एक पुराने मामले के निर्णय की पालना न होने पर दिया है.
पीड़िता सोनू कंवर ने अपने आवासीय फ्लैट का कब्जा नहीं मिलने पर न्याय की गुहार लगाते हुए CJM कोर्ट में इजारा पेश किया था.स्थाई लोक अदालत ने पीड़िता के पक्ष में 4 लाख 60 हजार 908 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिये लेकिन इस की पालना नहीं हुई.बाद में पीड़िता ने इजारा पेश करने पर CJM कोर्ट ने जिला कलेक्टर की कार को कुर्क करने का आदेश दिया.