मार्क्स कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने मार्क्स कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सिन्दरी, धनबाद । शुक्रवार 13 सितम्बर को सिन्दरी में विरसा समिति के संस्थापक सह सिन्दरी के पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो ने विरसा समिति परिसर सिन्दरी मे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “कामरेड सीताराम येचुरी धर्मनिरपेक्ष सियासत के अहम धूरी थे।इनके खाली जगह को भरा नही जा सकता है। उन्हें
“लाल सलाम ” ।
साथ ही कामरेड आनंद महतो ने विरसा प्रौद्योगिक संस्थान(बी आई टी )सिन्दरी मे जाकर निर्देशक आदरणीय पंकज राय से मिलकर विरसा प्रौद्योगिक संस्थान सिन्दरी के मुख्य द्वार पर क्रान्ति के नायक, स्वतंत्रता सेनानी “धरती आवा विरसा मुण्डा “का आदम कद प्रतिमा स्थापित कर प्रौद्योगिक संस्थान को गौरवान्वित करने का आग्रह किया।
निर्देशक महोदय उनके बातों से सहमत हो कर पुरा करने का विश्वास दिलाये।
आनंद महतो के इस शुभ पहल को सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष जितू कुजूर सर ने गुलदस्ता भेट कर इस शुभ कार्य का हिस्सा बनाने का अनुरोध किये और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिये ।आनंद महतो ने शुभ कार्य मे सहयोग के लिए अभार व्यक्त किए।
इस शुभ कार्य मे सहयोगी के रूप मे सुरेश प्रसाद, डा हेमलाल टुडू सहदेव सिंह, गौतम महतो,फुलचन्द मरांडी आदि लोग उपस्थिति थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks