
एटा-थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता,थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को किया सकुशल बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/2024 धारा 363,366,504 भादवि के तहत नाबालिग अपहृता को ग्राम सलियान थाना बागीन जनपद झांसी से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ से उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानास्तर से टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
अपहृता को बरामद करने बाली टीम
- व0उ0नि0 श्री किशोरी लाल मीना
- मु0आ0 ब्रजेश कुमार
- मु0आ0 नरुद्दीन
- म0का0 दुर्गेश कुमारी