*शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने ली मुस्लिम समाज की बैठक ओर कहा की रमज़ान मुबारक़ के महीने पर अपने घरों में करे इबादत*
*तस्लीम बेनकाब*
मुजफ्फरनगर।जिले के आलाधिकारियों के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पुलिस अपने अपने थानां क्षेत्रों में मुस्लिम समाज की बैठक लेकर उनको ताकीद कर रही है कि लॉक डाउन को मद्देनजर रखते हुए अपनी घरों पर ही
इबादत करें और नमाज-ए-तराबीह अपने घर ही पढ़े।
दरअसल, कोरोनावायरस महामारी से जंग में देशभर में लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी से घरों में रहने की अपील लगातार की जा रही है।लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन भी कर रहे हैं।वहीं मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे जैसे सभी धार्मिक स्थलों के कपाट इस समय बंद हैं।आगामी समय रमजान माह का पवित्र महीना भी शुरू होने वाला है
*जिसको लेकर आज शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बागजान की दास ईदगाह महोल्ले व आस पास के सभी मुस्लिम लोगो की एक बैठक बघरा तांगा स्टैंड पर आयोजित कर सभी मुस्लिम लोगो से अपील की।*
कि आप अपने घरों में रहकर
इबादत करें और नमाज-ए-तराबीह व नमाज़ घरों में ही पढ़े तथा साथ ही उन्होंने कहा कि यह अगर कोई परेशानी हो तो हमे बताए पर घर से बाहर ना निकले
तो वही मुस्लिम समाज के लोगो ने भी अपनी अपनी परेशानियों से चौकी इंचार्ज शामली स्टैंड जितेन्द्र सिंह को अवगत कराया जिसपर जितेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा जो मुनासिब होगी वह समस्या का निस्तारण मौके पर ही कर दिया जाएगा, इस दौरान बागजान की दास व आस पास के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।