रिठौरा। आजादी के बाद थाना इज्जतनगर के भगवानपुर धिमरी में बिजली के खम्भे एवं तारों की लाइनें खींची गई थी।तब से लेकर आज तक उन्हीं जर्जर तारों के सहारे गांव में बिजली जलती है।

भीषण गर्मी के कारण जब घरों में पंखे,कूलर आदि चलते हैं।तो कमजोर तार टूट -टूटकर गिर जाते हैं।और बिजली व्यवस्था चौपट हो जाती है। आरोप है प्राईवेट कर्मी तार जोड़ने के नाम पर उगाही भी करते हैं। गांव के ही छात्र नेता अजमल अंसारी ने आलाधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में तुरन्त गांव में बिजली के नये तार लगवाने की मांग की है।