शाह ने राजवीर का कद बढ़ाने का दिया भरोसा

कासगंज,एटा,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कासगंज में तय समय से 40 मिनट देरी से पहुंचे। यहां उन्होंने 20 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एटा से सांसद व भाजपा प्रत्याशी उनके मित्र हैं। यदि इस बार वे जीते तो उन्हें बड़ा बनाया जाएगा।

भाजपा की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 40 मिनट बिलंब से पहुंचे। रैली में मंच पर वह करीब 30 मिनट रुके। जिसमें 20 मिनट का उनका संबोधन रहा। शाह का सभा स्थल पर आगमन 12:30 बजे प्रस्तावित था, लेकिन वह सभा स्थल पर 1:10 बजे पहुंचे। उनके संबोधन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह का संबोधन हुआ। इसके बाद सीधे 1:20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री संबोधन को आए और 20 मिनट भाषण देने के बाद वह वापस लौट गए।

शाह ने राजवीर का कद बढ़ाने का दिया भरोसा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली में न केवल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद दिलाई बल्कि उन्होंने कहा कि राजवीर सिंह राजू भईया उनके मित्र हैं। शाह ने कहा कि इस बार जब वे जीतेंगे तो उन्हें बड़ा बनाया जाएगा। उनका इशारा मंत्री पद को लेकर था। शाह के इस इशारे से राजवीर सिंह के समर्थकों में उत्साह भर गया। सांसद प्रतिनिधि डीएस लोधी ने बताया कि भाजपा के समर्थकों में काफी खुशी है और व उत्साहित भी हैं।

महिलाएं नहीं भूलीं गोलगप्पे खाना
केंद्रीय गृहमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। यह महिलाएं पूरी तरह से मस्ती के मूड़ में नजर आई। रैली स्थल के आस पास लगे चाट पकौड़ों के ठेले पर चटकारे लेते नजर आ रहीं थीं। तमाम महिलाएं गोलगप्पे का आनंद ले रहीं थीं। गोलगप्पे की ठेल पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। वहीं गन्ने के जूस व शिकंजी की ठेल पर भी काफी भीड़ देखी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks