35 साल से फरार क़ातिल को पुलिस ने आश्रम से पकड़ा.. भगवा वस्त्र धारण कर रह रहा था..

35 साल से फरार क़ातिल को पुलिस ने आश्रम से पकड़ा.. भगवा वस्त्र धारण कर रह रहा था.. पुलिस टीम ने साधू वेश मे कई दिन तक आश्रम मे रहकर किया गुडवर्क……
कासगंज मे पिछले 35 साल से साधू के वेश मे छिपे क़ातिल अलीगढ निवासी आनंद कुमार को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीम ने भगवा वस्त्र पहनकर साधू से संपर्क साधा। नशे मे आनंद ने खुद कबूल किया की उसने बच्चे का किडनेप करके मर्डर किया था। क़ातिल को अरेस्ट करके पुलिस साथ ले गई।
क्या था मामला…
कैंबवाला निवासी विद्यावति की शिकायत पर किडनेप के बाद मर्डर का केस दर्ज किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने 11 साल बेटे के साथ मनीमाजरा से कैंबवाला जा रही थी। रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गहने छीनने लगे। उसने जब विरोध किया तो एक आरोपित ने उस पर चाकू से हमला किया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आरोपित उसके बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने उसके नाबालिग बेटे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आनंद कुमार और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में बाकी आरोपित तो पकड़े गए थे, लेकिन आनंद फरार हो गया था। अब आनंद भी पकड़ा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks