सुभासपा महासचिव नंदनी राजभर की हत्या के मामले का हुआ खुलासा.. पहले जेल गए लोग निकले बेकसूर

संतकबीर नगर:सुभासपा महासचिव नंदनी राजभर की हत्या का खुलासा हो गया है। पहले पुलिस हत्या को रंजिशन मानकर विरोधियो को जेल भेज चुकी थी। मगर जांच आगे बढ़ी तो क़ातिल कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी साहुल राजभर ने की थी।साहुल ने नंदिनी को एक फोन खरीद कर दिया था और 26  हजार रुपये कैश भी दिए थे, लेकिन कुछ दिनों से नंदिनी अपने प्रेमी साहुल से बात नहीं कर रही थी। और न ही उसका फोन उठा रही थी,यह बात साहुल को नागवार गुजरी. 10 मार्च को वह नंदिनी के घर पहुंचा। जहाँ दोनों के बीच विवाद हो गया, गुस्से मे साहुल ने हथौड़ी से नंदिनी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से नंदनी का मोबाइल और आलाकत्ल लेकर फरार हो गया। उसने मोबाइल और हथौड़ी फेंक दी।मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर आलाकत्ल और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks