पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक

आगरा,: मैसर्स प्रताप फिलिंग स्टेशन एन एच 19 कीठम सिकन्दरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज दिनांक 21.03.24.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने मैसर्स प्रताप फिलिंग स्टेशन एन एच 19 कीठम सिकन्दरा जनपद आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा उपस्थित कर्मचारियों को पैट्रोल पम्प मे आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा पैट्रोल पम्प पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री उस्मान खां, साविर खान, सुल्तान सिंह, रामप्रकाश, यशवीर आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks