
मर्चेंट शिप एमवी रूएन को समुद्री लुटेरों से छुड़ाकर भारत ने समंदर में अपने बढ़ते प्रभाव का एक और उदाहरण पेश किया है. 2600 किलोमीटर दूर से मरीन कामंडो ने 35 समुद्री लुटेरों से सरेंडर करवाया और शिप पर मौजूद 17 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।कैसे 35 समुद्री डाकुओं से छुड़ाया जहाज।*
*14 दिसंबर, 2023 को मर्चेंट शिप को समंदर में समुद्री डाकुओं ने हाईजैक कर लिया था. शिप पर 17 दल अधिक दल बुल्गारिया, म्यांमार और अंगोला से थे. आईएनएस कोलकाता ने 40 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन में एमवी रूएन को छुड़ा लिया. मिशन में वॉरशिप आईएनएस सुभद्रा, मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट P-8I, हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस ड्रोन को भी शामिल किया गया था. इसके अलावा, वायुसेना के एयरक्राफ्ट C-17 से इंडियन नेवी के समुद्री कमांडो (Marcos) भेजे गए थे. 10 घंटे तक यह विमान उड़ता रहा. इस दौरान, समुद्री कमांडो ने एमवी रूएन पर मौजूद 35 डाकुओं को घेर लिया और उन्हें निहत्था करके सरेंडर करवाया।*