निष्पक्ष व बिना हिंसा के चुनाव कराने की जिम्मेदारी भी हमारी है.DM

*चुनाव का पर्व*
*देश का गर्व*

EC राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश में चुनाव होने जा रहा है।जिसकी जिम्मेदारी हम पर है।

देश के कुछ राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी अधिक तय हो जाती है.

निष्पक्ष व बिना हिंसा के चुनाव कराने की जिम्मेदारी भी हमारी है.

भारत के भौगोलिक परिस्थिति को देकर कर ही आप समझ सकते है कि देश के करीब 97 करोड़ मतदाताओं के मतदान की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है.

EC ने कहा कि हमने लगभग सभी संसाधनों का प्रयोग इस चुनाव प्रक्रिया में किया है और आगे भी करने का प्रयास करेंगे..

EC राजीव कुमार ने देश के सभी वर्गो के क्रियान्वयन वोटर की संख्या भी प्रेस के सामने रखी.

85 साल से ऊपर के मतदाताओं के घर तक 20 नंबर का फॉर्म पहुंचाने की बात भी EC राजीव कुमार ने कही.

EC ने अपनी प्रेस CONFERENCE में वोटर को बूथ तक पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि ऊंट,घोड़ा किसी भी वाहन से हो, हम मतदान के लिए मतदाताओं को बूथ तक लेकर जायेगे. इसके लिए हमने अपनी पूरी मशीनरी को अलर्ट किया है.

KYC के फॉर्म के अनुसार प्रत्याशी को तीन न्यूज़ पेपर में तीन बार अपना क्रिमनल रिकार्ड देना ही होगा.

कही भी किसी भी तरह की शिकायत होने पर टीम की जिम्मेदारी होंगी कि त्वरित जाकर कार्यवाही करेंगे ऐसे निर्देश जिलाधिकारी स्तर पर दिए गए है.

किसी भी तरह के अपराधी जिनके NBW जारी है उन्हें पुलिस को निर्देश दिए गए है कि उन्हें तत्काल कार्यवाही में लाया जाये.

EC ने कहा कि महात्मा गाँधी का जिक्र भी किया।हम हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे.

EC ने कहा कि किसी भी तरह के पैसे के लेन देन व पैसा का किसी रूप में गलत प्रयोग नहीं होने देंगें.

*साफ संकेत न्यूज़ को *

Ec ने साफ कहा कि अगर किसी पेपर में यह लिखा जाता है कि *उसकी लहर या उसकी लहर* तो साफ साफ लिखें कि यह विज्ञापन है

*चुनाव तारीखों की पृष्ठभूमि *

देश भर में आम चुनाव की मतगणना 4 जून दिन मंगलवार को होगी।

7 चरणों मे होंगे लोकसभा चुनाव

*19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान*

*26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान*

*07 मई को तीसरे चरण का मतदान*

*13 मई को चौथा चरण का मतदान*

*20 मई को पांचवे चरण के मतदान*

*25 मई को छठवे चरण का मतदान*

*01 जून को सातवें चरण का मतदान*

*4 जून को मतगणना.*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks