
एटा –थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा अपहरण की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे आभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं0 25/2024 धारा 363, 366 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र अनोखेलाल निवासी सैदपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1– मुन्नालाल पुत्र अनोखेलाल निवासी सैदपुर थाना मलावन जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1– प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडे
2– उ0नि0 जवाहर सिंह धाकड़
3– का0 अमित केन।