सकीट क्षेत्र के अन्तर्गत तीन गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया

एटा , हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मेरे द्वारा महाशिवरात्रि के दिन सकीट क्षेत्र के अन्तर्गत तीन गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बाहिदवीवीपुर गौशाला में साफ सफाई नहीं थी तथा गोवंश बीमार पाये गये डाक्टर साहब की लापरवाही के कारण गोवंश मौत के मुंह में समा जाते हैं।वहां पर लोकल लोगों से भारत की तो पता चला कि वहां पर तैनात कर्मचारी भी लापरवाही करते हैं जिसके कारण गौशाला का बुरा हाल है जबकि जिला अधिकारी महोदय एटा गौशाला में गोवंशो को लेकर काफी गंभीर रहते हैं तथा मैंने जिलाधिकारी महोदय को गोशाला में चल रही अव्यवस्था को लेकर अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि मैं व्यवस्थाओं को ठीक कराता हूं।ऐसे ही हालात पूरे ब्रज प्रान्त में है।एटा जनपद के जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय तथा सीडीओ साहब ऐसे अधिकारी हैं कि इन लोगों को जव जव फोन किया फोन उठाते है तथा कोई भी समस्या हो तत्काल समाधान कराते हैं।ऐसे ही अगर पूरे प्रान्त के अधिकारी गौशलाओं में गोवंशो की चिन्ता करने लगे तो माननीय मुख्यमंत्री जी का जो सपना गौवंशो को लेकर है पूरा होने से कोई नही रोक सकता लेकिन कुछ जिलों के अधिकारीयों ने मुख्यमन्त्री के सपने को पूरा न होने की कसम खा रखी है।
श्री चौहान ने कहाँ कि ब्रज प्रान्त के कुछ जनपद ऐसे भी जहाँ के प्रशासनिक अधिकारी सोयूजी फोन उठता नहीं तथा अधीनस्थ फोन उठाते हैं तथा कह देते हैं कि साहब मीटिंग में है तथा मै बाद मे बात कराता हूँ लेकिन फिर बात हो नहीं सकती। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।ऐसे लोगों की सूची बनाकर मुख्यमंत्री जी को सौंपी जायेगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि गौशालाओ में ज्यादातर गोवंशो के चारे के लिए चारागाह की जमीने पडी हुई है लेकिन ज्यादातर चारागाह की जमीनो पर कब्जा कर रखा है अगर वह जमीन कब्जा मुक्त करा दी जाये तो गोशालाओ में गोवंशो के लिए चारे की कमी नहीं होगी तथा मेरा शासन व पूरे ब्रज प्रान्त के प्रशासन से आग्रह है कि चारागाह की जगहों को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाये ताकि गोशालाओ में गोवंशो को भरपूर चारा मिल सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks