तीर्थनगरी का हाल लक्ष्मणझूला में बिना वीजा के रह रहा था विदेशी तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां
उत्तराखंड/ ऋषिकेश: लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक छूट मिली है। छूट के दौरान बैंक, मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों में उमड़ रही लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही है।
i.पहले नंबर आने और पहले सामान लेने की होड़ में एक दूसरे के करीब खड़े हो रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के दस्तक देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
ii.देहरादून रोड पर बैंकों के बाहर कोरोना राहत पैकेज के तहत खाते में आए 500 रुपये निकालने को लेकर लोगों की भीड़ रही, जो एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे।
iii.हैरत की बात यह कि बैंक की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की व्यवस्था नहीं थी।
iv.इसी मार्ग पर मेडिकल स्टोर में भी दवा खरीदने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाते नजर आए।
v.रेलवे रोड, जीवनी माई मार्ग पर परचून, मेडिकल स्टोर के आगे खड़े लोग एक दूसरे से चिपके हुए थे।
vi.यह हाल तब रहे जब जागरूक दुकानदारों ने दुकान के आगे सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए एक-एक मीटर की दूरी में गोले बनाए हुए हैं।
मगर,सामान पहले खरीदने के चक्कर में सामाजिक दूरी को लोग दर किनार कर देते हैं।
सवाल उठता है कि पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन नहीं कराया तो तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है।