
एटा – कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली बडी सफलता, नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, तालों की चाबी बनाने के बहाने बनाते थे घरों को निशाना, 88200 रुपये व सोने के आभूषण (कीमत करीब 3.50 लाख रुपए) बरामद।
घटना का विवरण –
दिनांक 10.03.2024 को वादी श्री राजीव वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा कुल 88200 रुपये व सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 102/24 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अनावरण तथा गिरफ्तारी –
दिनांक 11.03.2024 को थाना कोतवाली नगर एटा पर गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 11.50 बजे गंजडुण्डवारा रोड धान मील के पास से दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी किए गए माल 88200 रुपये व सोने के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण तथ्य –
- अभियुक्तगण महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तथा तालों की चाबी बनाने का कार्य करते हैं।
- ये उत्तर प्रदेश में आकर अलग-अलग शहरों में जाकर गलियों आदि में घूम-घूम कर चाबी बनाने के नाम पर घरों की रैकी करते हैं।
- साथ ही मौका पाकर मकान मालिकों की नजरों से बचते हुए चोरी कर लेते हैं।
- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अन्य जनपदों तथा राज्यों में इस प्रकार के अपराधों का किया जाना स्वीकार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –
- नानक सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी राजगढ थाना राजगढ जिला धार, मध्य प्रदेश
- शमशेर सिंह पुत्र ओमकार निवासी नन्दुरवार थाना नन्दुरवार जिला नन्दुरवार, महाराष्ट्र बरामदगी का विवरण –
- कुल 88200 रु0
- सोने के आभूषण (दो सोने की चैन, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र के पैण्डल, 8 सोने के मूंगा, 04 नोजपिन) कीमत करीब 03.50 लाख रुपए गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- प्र0नि0 श्री अरुण पवार कोतवाली नगर एटा
- उ0नि0 अश्वनी शर्मा कोतवाली नगर
- का0 443 जयवीर सिंह कोतवाली नगर
- कां0 1313 अंकुर मलिक कोतवाली नगर
- का0 1295 कृष्ण गोपाल कोतवाली नगर
- का0 1287 सतेन्द्र सिंह कोतवाली नगर
- का0 1294 राहुल लौर कोतवाली नगर
- हे0का0 भूपेन्द्र सिंह सर्विलांश सैल एटा